Rewari / Bawal News: 30 जून को बावल में सवा सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

बावल के कृषि अनुसंधान केंद्र परिसर में होगा विशेष कार्यक्रम : विधायक डॉ. कृष्ण कुमार

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 30 जून को चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा गत 1 जून से 30 जून तक चलाए जा रहे प्रदेशस्तरीय खेती बचाओ अभियान के समापन समारोह में शामिल होंगे। 

रेवाड़ी/बावल।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 30 जून को चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद में आयोजित  जनसभा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा गत 1 जून से 30 जून तक चलाए जा रहे प्रदेशस्तरीय खेती बचाओ अभियान के समापन समारोह में शामिल होंगे। 
इस मंच से मुख्यमंत्री नायब सैनी बावल विधानसभा क्षेत्र में लगभग सवा सौ करोड़ रुपए लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे, जिनमें विशेष रूप से बावल के नगर पालिका परिसर में 2349 वर्ग क्षेत्रफल के 1063 वर्ग गज में 20 करोड़ की लागत से बनाए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, भूमिगत वाहन पार्किंग, जहां दुपहिया और चार पहिया 110 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा के साथ-साथ नवनिर्मित 56 दुकानों की सरकार के नियमानुसार बोली पर देने की मंजूरी देना शामिल है। 
इसके साथ ही ही उस दिन तिहाड़ा रोड़ पर पंडित गिनी द्वारा दान दी गई 5 एकड़ भूमि पर शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए 20 करोड़ की लागत से 3 मंजिला राजकीय कन्या महाविद्यालय का उद्घाटन भी होगा। विद्युत निगम द्वारा बिदावास और रणसी माजरी में बनाए गए 33 केवीके क्षमता वाले पावर हाउस का उद्घाटन समेत अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। 
1500x900_1012628-img8822
 
उन्होंने बताया कि बावल नगर पालिका के सभागार कक्ष में बावल क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को 30 जून को क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बावल में आयोजित समारोह में शामिल होने आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस कार्यक्रम का न्यौता दिया जाएगा। 
इस मौके पर बावल विधायक के साथ बावल मंडल के अध्यक्ष रमेश झाबुआ, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, डॉ. निहाल, ईश्वर सिंह चनेजा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad