Palwal News : बाल कल्याण समिति व मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल ने 5 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया
मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल इंचार्ज SI बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली पलवल शहर में विभिन दुकानों पर छोटे छोटे बच्चे काम कर रहे है।
बाल कल्याण समिति व मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल ने 5 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल इंचार्ज SI बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली पलवल शहर में विभिन दुकानों पर छोटे छोटे बच्चे काम कर रहे है, जिनकी उम्र बहुत ही कम है। 
जिसके बाद मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल से ASI रामबीर सिंह, ASI अनिल कुमार व शक्ति वाहिनी से मोहित डागर तथा बाल कल्याण समिति सदस्य विक्रम वशिष्ठ व निशात गौड़ द्वारा संयुक्त टीम बनाई गई। जिसके बाद टीम द्वारा शहर पलवल की दुकानों में चेकिंग की गई। जिसमें 5 बच्चो को अलावलपुर चौक पलवल से बाल मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किया। टीम द्वारा सभी बच्चो को उचित कार्यवाही करते हुए बाल कल्याण समिति पलवल के समक्ष पेश किया। बच्चो के परिवार वालो को बताया गया कि 18 वर्ष से कम बच्चो से बाल श्रम कराना गैर कानूनी है तथा सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत देकर बच्चो को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

About The Author
संबंधित समाचार



