Palwal /Hathin News: बूथ लेवल एजेंटों की बैठक में भाजपा के ऊपर जमकर बरसे करणसिंह दलाल
शनिवार को हथीन लोक निर्माण विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी द्वारा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक बुलाई। बैठक में फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के एस आई आर प्रभारी एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री कर्ण सिंह दलाल ने बूथ लेवल एजेंटों को प्रक्रिया समझाई।
हथीन। शनिवार को हथीन लोक निर्माण विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी द्वारा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक बुलाई। बैठक में फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के एस आई आर प्रभारी एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री कर्ण सिंह दलाल ने बूथ लेवल एजेंटों को प्रक्रिया समझाई।
उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना होगा कि किसी भी पात्र वोटर की वोट न कटने पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विभिन्न माध्यमों से कांग्रेस समर्थकों का वोट काटने का षड्यंत्र रच रही है। वे भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा की सरकार हर मोर्चा पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान में भी डाका डाला गया। राम के नाम पर भी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, बदन सिंह जाटव, असगर हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोकियाका , साजिद, महिपाल एवं जाहिद भी मौजद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



