Faridabad News: मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा थाना सारन क्षेत्र में बिना वैध डिग्री के क्लीनिक चलाने, प्रतिबंधित दवाएं व करीब 45 MTP रखने के सम्बंध में स्वास्थ्य विभाग की ट्रिम के साथ मारा छापा

Desh Rojana
On

आज दिनांक 23.06.2026 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी मुस्कान क्लिनिक न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद में चलाया जा रहा है जिसके डॉक्टर पंकज गुप्ता के पास मरीजों को दवा देने के संबंध में कोई वैध डिग्री नहीं है

फरीदाबाद: आज दिनांक 23.06.2026 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी मुस्कान क्लिनिक न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद में चलाया जा रहा है जिसके डॉक्टर पंकज गुप्ता के पास मरीजों को दवा देने के संबंध में कोई वैध डिग्री नहीं है, उसके बावजूद पंकज गुप्ता द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक चलाकर मरीजो को अंग्रेजी दवाइयां दी जाती हैं। इससे पहले भी पंकज गुप्ता के विरुद्ध MTP किट बेचने के संबंध में अभियोग अंकित हुआ था यदि अचानक चेकिंग की जाए तो MTP किट भी मिल सकती है।

WhatsApp Image 2026-06-23 at 8.57.04 PM (4)
 इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा सिविल सर्जन फरीदाबाद को सूचित करते हुए डॉक्टरों की सक्षम टीम गठित कराई गई तथा संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से थाना सारन क्षेत्र में चल रहे मुस्कान क्लिनिक न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति डॉक्टर की सीट पर बैठकर मरीजो को दवाएं दे रहा था, जिसने पूछताछ पर अपना नाम पंकज गुप्ता बतलाया। संयुक्त टीम द्वारा पंकज गुप्ता से मरीजो का इलाज करने से सम्बंधित वैध डिग्री पेश करने बारे कहा लेकिन काफी देर तक भी वह कोई दस्तावेज/वैध डिग्री पेश नही कर सका। यह क्लीनिक मकान नंबर 351 न्यू जनता कॉलोनी में चल रहा है जिसके भूतल पर क्लीनिक व ऊपरी प्रथम तल पर रिहायश करनी पाई गई।निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में 4/5 बेड मरीजों के लिए लगाए हुए थे जबकि मेडिकल बाय वेस्ट से संबंधित कोई प्रबंध नही करना पाया गया। क्लीनिक में रखी अंग्रेजी दवाई को चेक किया जिनमें 4/5 ऐसी दवा मिली जो एक्सपायर हो चुकी थी 3 प्रकार की प्रतिबंधित दवाई रखी मिली जिनका उपयोग इनके द्वारा नहीं किया जा सकता था तथा 46 MTP किट (प्रत्येक में पांच गोली) व अनवांटेड 72 के 5 पैकेट रखे मिले। पूछताछ पर पंकज गुप्ता द्वारा बिना किसी वैध डिग्री के मरीजो का इलाज करके उनकी जान को जोखिम में डालकर बिना अनुमति के भारी मात्रा में मिली अलग अलग प्रकार की अंगेजी दवाये को गट्टा पेटी में रखकर सील किया गया। इस सम्बंध में पंकज गुप्ता के विरुद्ध डॉक्टर जगदीश पारासर ASMO की शिकायत पर थाना सारण में अभिगोग अंकित किया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad