पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए प्रबंधक थाना रोहड़ाई निरीक्षक विद्या सागर, प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार, प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक शिव दर्शन व प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक फूल कुमार ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए इलाके के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की।
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए प्रबंधक थाना रोहड़ाई निरीक्षक विद्या सागर, प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार, प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक शिव दर्शन व प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक फूल कुमार ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने के लिए इलाके के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। रेवाड़ी के एक थाना में लोगों की बैठक लेते हुए थाना प्रभारी। उन्हें विभिन्न अपराधों की जानकारी, उनसे बचाव सहित नशे के दुष्प्रभावों बारे जानकारी देकर जागरूक किया। इसके अलावा चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा व उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी कैमरों के महत्व पर विशेष जोर दिया। ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा गांवो में शरारती तत्वों, नशाखोरी करने व संदिग्धों व्यक्तियों पर नजर रखने बारे भी अपील की तथा इनकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल-112 पर देने की अपील की। पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा।
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।