Ferozepur Jhirkha News: समाज सुधार जमात ने ली प्रतिज्ञा, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मिलकर लड़ने का लिया संकल्प

सामाजिक सुधार के मुद्दे पर एक मंच पर जुटे राजनीतिक, धार्मिक और प्रशासनिक प्रतिनिधि।

Desh Rojana
On

क्षेत्र में बढ़ रही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को समाज सुधार जमात द्वारा फिरोजपुर झिरका में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक नेताओं तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और समाज सुधार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में बढ़ रही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को समाज सुधार जमात द्वारा फिरोजपुर झिरका में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक नेताओं तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और समाज सुधार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।firoz
कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि लंबे समय बाद क्षेत्र के कई बड़े सियासी दिग्गज एक ही मंच पर नजर आए। पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, पूर्व विधायक नसीम अहमद, विधायक मामन खान इंजीनियर, इनेलो नेता हबीब हवननगर, मनीष जैन चेयरमैन,जिला पार्षद उमर पड़ला, मेवात विकास सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं की एक मंच पर मौजूदगी पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने इसे समाज सुधार के मुद्दे पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता का संदेश बताया।
कार्यक्रम से पूर्व समाज सुधार जमात के सदस्यों ने शाही जामा मस्जिद से एक जागरूकता रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई नवाब शमसुद्दीन पार्क स्थित सद्भावना मंडप पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली के दौरान लोगों को नशाखोरी, गौ तस्करी, साइबर अपराध, ओएलएक्स ठगी, चोरी तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही गौ हत्या रोकने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।
सद्भावना मंडप में आयोजित बैठक में पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, पूर्व विधायक नसीम अहमद, विधायक मामन खान, समाजसेवी एवं राजनीतिक नेता हबीब हवननगर, नपा चेयरमैन मनीष जैन, जिला पार्षद उमर पड़ला, मेवात विकास सभा के अध्यक्ष फखरुद्दीन, मुफ्ती जाहिद नूंह, मुफ्ती अहमद शाकिर, राजकुमार चुटानी, साकिर सरपंच, एसडीएम लक्ष्मी नारायण, सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेवात की पहचान भाईचारे, शिक्षा और सामाजिक एकता से रही है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के कारण क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है। नशाखोरी, गौ तस्करी, साइबर ठगी, चोरी और अन्य अपराधों को समाप्त करने के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा की ओर ध्यान देने तथा समाज विरोधी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।
इसके अलावा शादी-विवाह समारोहों में डीजे और डांस पार्टियों के बढ़ते चलन पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामाजिक मर्यादाओं और पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में समाज सुधार जमात ने क्षेत्रवासियों से सामाजिक सुधार आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा मेवात को अपराध और सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad