Palwal /Hathin News: 12 स्थानों पर पुस्तकालयों की स्थापना के लिए भूमि चयन के लिए समिति बनाई
स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी की संस्तुति पर प्रशासन ने इलाके में 12 स्थानों पर पुस्तकालयों की स्थापना के लिए भूमि चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम हरिराम ने भूमि चयन के लिए बीडीपीओ एवं बीईओ की दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी की संस्तुति पर प्रशासन ने इलाके में 12 स्थानों पर पुस्तकालयों की स्थापना के लिए भूमि चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम हरिराम ने भूमि चयन के लिए बीडीपीओ एवं बीईओ की दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति सम्बन्धित स्थलों पर भूमि की उपलब्धता ,स्वामित्त्व की जांच करके रिपोर्ट देगी।बीडीपीओ हथीन अमित कुमार ने भूमि उपलब्धता के बारे में सम्बन्धित गांवों के सरपंचों से भी रिपोर्ट मांगी है। इस संदर्भ में सरपंचों से तुरन्त सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिखित निर्देश दिए गए हैं।

विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि हथीन शहर,जनाचौली, गहलब,पूठली,मण्डकौला,बहीन,रनियाला खुर्द, गुराक्सर,आलीमेव,रूपडाका, कोट एवं उटावड में पुस्तकालयों की स्थापना मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से होनी है। इसके लिए मेवात विकास अभिकरण के सीईओ अखिल पिलानी सहमति दे चुके हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



