Palwal News : बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिव विहार पलवल के प्रांगण में तीन दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हुआ
इस अवसर पर आचार्य गुरमेश सिंह ने योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, वक्रासन का अभ्यास कराया।
जिला योगासन भारत सपोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष में बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिव विहार पलवल के प्रांगण में तीन दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हुआ। 
इस अवसर पर आचार्य गुरमेश सिंह ने योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, वक्रासन का अभ्यास कराया। इसके अतिरिक्त प्राणायाम कपालभाति, अनुलोम, विलोम, शीतली, भ्रामरी के साथ ध्यान योग भी कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कौशिष तथा आचार्य गुरमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, गीता शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, करण सिंह आदि ने भी उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया व विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

About The Author
संबंधित समाचार



