Firozpur jhirka news: एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान का लिया जायजा
उपमंडल अधिकारी ने कई गांवों में पहुंचकर जांची प्रगति।
फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने बुधवार को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुंडाका, शकरपुरी, दोहा, कोलगांव, सायमीरबास, इब्राहिमबास, भाकड़ौजी, खेड़ा, शाहपुर, पथराली और अगोन सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांवों में चल रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
फिरोजपुर झिरका: फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने बुधवार को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुंडाका, शकरपुरी, दोहा, कोलगांव, सायमीरबास, इब्राहिमबास, भाकड़ौजी, खेड़ा, शाहपुर, पथराली और अगोन सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांवों में चल रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

बीएलओ और सुपरवाइजरों के कार्यों का किया निरीक्षण : निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मौके पर जांच की। उन्होंने घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य, नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में और अधिक तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश: एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने कहा कि विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। अधिकारी गांव-गांव जाकर अभियान को गति देने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुनर्निरीक्षण कार्य को पूरी गुणवत्ता और सटीकता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आगामी चुनावों के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।

About The Author
संबंधित समाचार



