Palwal News : रोटरी क्लब पलवल सिटी ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Desh Rojana
On

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पलवल सिटी की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि क्लब के पूर्व प्रधान व नवनियुक्त एजी नरेंद्र बैंसला मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता क्लब के प्रधान निशांत शर्मा ने की।

पलवल : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पलवल सिटी की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि क्लब के पूर्व प्रधान व नवनियुक्त एजी नरेंद्र बैंसला मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता क्लब के प्रधान निशांत शर्मा ने की। शिविर में 57 रक्तदाओं ने रक्दान के लिए अपनी बाहें फैलाई। ffरोटलरी क्लब के प्रधान निशांत शर्मा ने रक्तदान को महादान की संज्ञा देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति रक्तदान करता है, वह अपने शरीर के अंश से किसी दूसरे को नया जीवन देता है। क्लब के पूर्व प्रधान व एजी नरेंद्र बैंसला ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। पूर्व प्रधान व एजी कुलदीप सिंह ने कहा कि मानवीय गुणों को धारण करना ही सबसे बड़ा संस्कार है। रक्तदान अनजान व्यक्ति को जीवन दान देने समान है।  इसका अहसास हमें तब होता है, जब कोई अपना, जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। इसीलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए, जिससे किसी दूसरे की जिंदगी को बचाया जा सके। शिविर संयोजक श्री बालाजी टेलीकॉम के संचालक सर्वेश अग्रवाल व प्रोजेक्ट चेयरमैन रितेश गोयनका ने बताया कि तपती गर्मी में 57 रक्तदाता अंजान जरुरतमंदो के लिए फरिश्ता बन कर आये और स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में रोटेरियन राहुल गुप्ता, अजय गोयल, दिनेश गर्ग, नीरज गुप्ता, संजय तायल व पीयूष अरोड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में लाइफ लाइन ब्लड बैंक से नेपाल सिंह व टिंकू के नेतृत्व में आई टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad