Nuh mewat news: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश

एसडीएम नूंह ने कार्य में अनियमितता एवं निर्देशों की अवहेलना को लिया गंभीरता से

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) का वितरण एवं संग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में 79-विधानसभा क्षेत्र नूंह के बूथ नंबर- 185 के बीएलओ द्वारा एसआईआर संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने का मामला सामने आने पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई है।

नूंह: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) का वितरण एवं संग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में 79-विधानसभा क्षेत्र नूंह के बूथ नंबर- 185 के बीएलओ द्वारा एसआईआर संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने का मामला सामने आने पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विधानसभा क्षेत्र-79 नूंह के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम नूंह आदित्य विक्रम ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपने कार्यों वदायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं बरतने पर बूथ संख्या-185 के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुनील कुमार, जेबीटी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिरसीका, नूंह के विरुद्ध जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की गई है।

WhatsApp Image 2026-06-17 at 10.15.35 PM
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि बीएलओ सुनील कुमार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन संबंधी कार्य में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरत रहे थे तथा निर्धारित समयावधि में गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण का कार्य करने में लापरवाही बरत रहे थे। इसके अतिरिक्त वे समीक्षा बैठकों में भी अनुपस्थित रहे तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा जारी निर्देशों की भी अवहेलना कर रहे थे।
एसडीएम ने बताया कि बार-बार निर्देश एवं नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित बीएलओ द्वारा निर्वाचन आयोग के सौंपे गए दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया, जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची की शुद्धता एवं विश्वसनीयता प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा कर्तव्यहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन कार्यों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad