Gurugram News: धूल मुक्त होंगी मानेसर निगम क्षेत्र की सड़कें

सीएक्यूएम के नियमानुसार 36 सड़कों का "राइट ऑफ वे" पूरा किया जाएगा

Desh Rojana
On

नगर निगम मानेसर सड़कों को धूल मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। निगम क्षेत्र की 36 सड़कों को करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। 

गुरुग्राम:  नगर निगम मानेसर सड़कों को धूल मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। निगम क्षेत्र की 36 सड़कों को करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नियमानुसार इन सड़कों का कंप्लीट राइट- ऑफ- वे(आरओडब्ल्यू)  तैयार किया जा रहा है। दोनों डिवीजन की एक-एक सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। अन्य सड़कों पर निगम की इंजीनियरिंग विंग लगातार कार्य कर रही है।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 12.40.21 AM

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के अनुसार पिछले दिनों सीएक्यूएम की ओर से मिली हिदायतों पर नगर निगम ने क्षेत्र को धूल मुक्त बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में ऐसी जगहों का सर्वे करवाया गया जिन पर ज्यादा धूल रही। ऐसे में पीडब्ल्यूडी की 36 सड़कों को चिन्हित किया गया। निगम ने इन सभी सड़कों के पूरे आरओडब्ल्यू पर काम करना शुरू कर दिया है। धूल मुक्त बनाने के लिए निगम की टीम लगातार मेहनत कर रही है। कुछ दिनों में परिणाम सभी के सामने होंगे। इंजीनियरिंग विंग की ओर से सड़कों पर एसटीपी के शोधित पानी का लगातार छिड़काव करवाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 12.40.21 AM (1)

एंटी स्मोक गन से सड़क किनारे लगे पेड़ों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से हो रहा है। सड़कों की सफाई के लिए रात में स्वीपिंग मशीन से काम हो रहा है। इसी प्रकार आईएमटी क्षेत्र की सफाई के लिए एचएसआईआईडीसी विभाग को निर्देश दिए गया है कि आईएमटी के सभी सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज और फुटपाथ की लगातार सफाई कराई जाए। सभी चौराहों की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad