Nuh Mewat News: नूंह में पुलिस-मुठभेड़ के दौरान गो-तस्कर घायल, पांच गोवंश मुक्त

Desh Rojana
On

 जिले की सीएस स्टाफ टीम और गो-तस्करों के बीच मंगलवार को हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। 

नूंह: जिले की सीएस स्टाफ टीम और गो-तस्करों के बीच मंगलवार को हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से पांच गोवंश को मुक्त कराने के साथ एक अवैध हथियार और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2026-07-23 at 10.02.55 PM

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निरिक्षक डॉ० सुनील, प्रभारी सीएस स्टाफ टीम नूंह के नेतृत्व में गठित एक टीम गो-तस्करी और गौकशी संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए आकेड़ा-सिकरावा रोड पर गांव रीठठ के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक पिकअप में गोवंश को लेकर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने नाका तोड़ दिया और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। पीछा करते हुए वाहन उजीना-संगेल रोड होते हुए चन्देनी ड्रेन की पटरी की ओर पहुंचा। जहां आगे रास्ता खराब होने के कारण दोनों आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की ,इस दौरान आत्मरक्षा और सरकारी कार्य में बाधा को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान ईरशाद उर्फ शाद निवासी रूपड़ाका, हाल निवासी जलेबा खां कॉलोनी, हथीन के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान भी की गई है । गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें चार गाय और एक बछड़ा जीवित अवस्था में मिले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
नूंह सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है । पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि गोकशी अपराध को लेकर पुलिस अधीक्षक पहले ही जीरो टॉलरेंस की नीति पर है। ऐसे अपराध में शामिल किसी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad