Gurugram News: अब डीएलएफ फेज-4 में डीटीपी इंफोर्समेंट का एक्शन

तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार से डीएलएफ फेज-4 में रेस्टोरेशन और सीलिंग अभियान शुरू

Desh Rojana
On

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर इंफोर्समेंट (डीटीपीई) ने शनिवार को डीएलएफ फेज-4 में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और स्टिल्ट पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े स्तर पर रेस्टोरेशन और सीलिंग अभियान चलाया। 

गुरुग्राम:  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर इंफोर्समेंट (डीटीपीई) ने शनिवार को डीएलएफ फेज-4 में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और स्टिल्ट पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े स्तर पर रेस्टोरेशन और सीलिंग अभियान चलाया। डीटीपीई अमित माधोलिया के नेतृत्व में पुलिस बल और जिला प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रिहायशी भवनों में अवैध रूप से संचालित कार डिटेलिंग सेंटर, पीजी, गेस्ट हाउस, क्लीनिक, जिम, स्पा, डांस स्टूडियो, क्लाउड किचन और कार्यालयों को सील किया गया। वहीं स्टिल्ट पार्किंग और सेटबैक में किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-07-18 at 10.04.13 PM

ऐसे हुई सिलसिलेवार कार्रवाई:

सबसे पहले डीटीपी ई का दस्ता प्लॉट नंबर-1210 पर पहुंचा । यहां कार्रवाई करते हुए स्काईलाइन कार डिटेलिंग सेंटर को सील कर दिया गया। इसके साथ ही भवन के साइड सेटबैक में किए गए अतिरिक्त अवैध निर्माण को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद प्लॉट नंबर-1214 में संचालित 18 कमरों वाले अवैध पीजी को पूरी तरह सील किया गया। प्लॉट नंबर-1217 में 22 कमरों वाला अवैध गेस्ट हाउस, जो ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से संचालित किया जा रहा था, उसे भी पूरी तरह सील कर दिया गया। इसी भवन की स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए अवैध कार्यालय को भी सील कर दिया गया।

यहां बेसमेंट से लेकर तीसरी मंजिल तक व्यवसायिक गतिविधि:

प्लॉट नंबर-4112 में बेसमेंट से लेकर तीसरी मंजिल तक संचालित योग केंद्र, क्लीनिक और अस्पताल पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं प्लॉट नंबर-4111 में बने 14 कमरों वाले भवन को भी पूरी तरह सील कर दिया गया। प्लॉट नंबर-4105 में बेसमेंट में चल रहे कार्यालय और भूतल पर संचालित जिम को सील किया गया। प्लॉट नंबर-4106 में बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन को सील किया गया, जबकि स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए अवैध कार्यालय और फैमिली रूम को भवन मालिक ने विभाग की कार्रवाई से पहले स्वयं हटाकर भवन को मूल स्वरूप में बहाल कर दिया।
प्लॉट नंबर-4001 में बेसमेंट में संचालित जिम, भूतल पर चल रहे क्लीनिक तथा दूसरी मंजिल पर संचालित बेरी स्पा को सील किया गया। प्लॉट नंबर-4305 में बेसमेंट में चल रहे डांस स्टूडियो और भूतल पर संचालित क्लीनिक पर भी विभाग ने सीलिंग की कार्रवाई की।

पूरी इमारत में चल रहा था क्लिनिक:

अभियान के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई प्लॉट नंबर-4301 पर की गई। यहां डबल बेसमेंट से लेकर तीसरी मंजिल तक पूरी इमारत साया क्लीनिक के रूप में संचालित की जा रही थी। दोनों बेसमेंट में उपचार कक्ष, जबकि ऊपरी मंजिलों पर क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। विभाग ने पूरे भवन को सील कर दिया।

विरोध के बावजूद नहीं रुका दस्ता:

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विभाग की टीम ने संबंधित भवन संचालकों को स्पष्ट किया कि उन्हें पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे और नियमों का पालन करने के लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था। इसके बावजूद अवैध गतिविधियां बंद नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

जारी रहेगा अभियान : मधोलिया:

डीटीपीई अमित मधोलिया ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप डीएलएफ फेज-1 से 5 तक रेस्टोरेशन और सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। रिहायशी भवनों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों, स्टिल्ट पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण तथा भवन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन भवनों को पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं, वे स्वयं अवैध निर्माण हटाकर और अवैध व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर नियमों का पालन करें, अन्यथा विभाग द्वारा सीलिंग और रेस्टोरेशन की कार्रवाई जारी रहेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad