Palwal News : पलवल जिला में हरियाणा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जिला में 20 जुलाई तक चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान

Desh Rojana
On

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला पलवल में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को पलवल जिला में हरियाणा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पलवल। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला पलवल में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को पलवल जिला में हरियाणा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। cc

यह विशेष अभियान 20 जुलाई तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्करों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।

सीईओ ने बताया कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह गीले और सूखे कचरे के साथ-साथ अन्य प्रकार के कचरे को भी चार श्रेणियों में पृथक्करण कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कचरे का उचित प्रबंध न होने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है तथा मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को स्वच्छता संकल्प दिलाकर स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल समाज के निर्माण का संकल्प कराया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad