Nuh Mewat News: 17 जुलाई को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। 

नूंह:  उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। यह हाइड्रोजन आधारित रेल प्रणाली स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता घटेगी तथा भारत हाइड्रोजन रेल तकनीक अपनाने वाले चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 11.08.14 PM
उपायुक्त मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जींद में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 17 जुलाई को जिला नूंह स्थित शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के सभागार में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी एवं अन्य आमंत्रित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लाइव प्रसारण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है तथा स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक परिवहन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश की बढ़ती क्षमता का प्रतीक भी है। इस अवसर पर एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, आरटीए मुनीष सहगल, जीएम रोडवेज प्रदीप अहलावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad