Nuh Mewat News: वायरल थार-ट्रैक्टर स्टंट मामलें में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार, आरोपियों ने मांगी माफी ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए थार गाड़ी और ट्रैक्टर के खतरनाक स्टंट मामले में नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा दोनों चालकों को हिरासत में लिया है।
नूंह। सोशल मीडिया पर वायरल हुए थार गाड़ी और ट्रैक्टर के खतरनाक स्टंट मामले में नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा दोनों चालकों को हिरासत में लिया है। चालकों की पहचान थार चालक अनवर पुत्र अब्दुल हफीज निवासी हसनपुर बिलोंडा तथा ट्रैक्टर चालक शाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गांव अगोंन के रूप में हुई है।

यह मामला फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव अगोंन का है, जहां कुछ युवकों ने थार और ट्रैक्टर की ताकत आजमाने के लिए दोनों वाहनों को टोचन से बांधकर सार्वजनिक सड़क पर खींचतान का खतरनाक स्टंट किया था। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था ।
वीडियो सामने आने के बाद मामलें पर संज्ञान लेते हुए नूंह पुलिस ने जांच शुरू की और वायरल वीडियो के आधार पर दोनों वाहनों तथा उनके चालकों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार और ट्रैक्टर को बरामद कर जब्त कर लिया तथा दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।नूंह पुलिस ने आम लोगों, विशेषकर युवाओं से सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
राज्य शहर
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार


