Punhana News:संदिग्ध परिस्थिति में युवा गायब, सिटी थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज।

Desh Rojana
On

शहर के वार्ड नंबर 5 से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुन्हाना: शहर के वार्ड नंबर 5 से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 12.12.44 AM
गुमशुदा मोहित।


शिकायतकर्ता लक्ष्मण पुत्र नेकचंद ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मोहित बीती 5 जुलाई से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया है। मोहित को उन्होंने अपने आसपास रिश्तेदारियों तथा जानकार लोगों में काफी ढूंढने की कोशिश की, परंतु उसका कहीं भी कुछ पता नहीं चला है। वहीं जांच अधिकारी शीशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा युवक की खोज जारी है। जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad