Nuh Mewat News: बिजली सुरक्षा को लेकर डीएचबीवीएन का विशेष अभियान
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 8813999708 पर दें, होगी त्वरित कार्रवाई : उपायुक्त अखिल पिलानी
यदि कहीं भी बिजली का टूटा हुआ खंभा, झुकी या लटकती विद्युत लाइन, खुला बिजली का तार, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, करंट युक्त मीटर बॉक्स, अर्थ वायर, सपोर्ट वायर अथवा किसी भी प्रकार का विद्युत खतरा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि आम नागरिकों तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित, विश्वसनीय एवं दुर्घटना-मुक्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम की प्रमुख प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बिजली का टूटा हुआ खंभा, झुकी या लटकती विद्युत लाइन, खुला बिजली का तार, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, करंट युक्त मीटर बॉक्स, अर्थ वायर, सपोर्ट वायर अथवा किसी भी प्रकार का विद्युत खतरा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि डीएचबीवीएन में प्रत्येक कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोई भी नागरिक संभावित विद्युत खतरे का फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन अथवा निकटतम लैंडमार्क सहित विवरण कार्यकारी अभियंता (सुरक्षा) के व्हाट्सएप नंबर 8813999708 पर भेज सकता है। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता (जेई), फोरमैन, लाइनमैन तथा सहायक लाइन स्टाफ अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित सुरक्षा निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक फीडर, ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत परिसंपत्तियों का समय-समय पर निरीक्षण कर संभावित कमियों को दूर किया जाएगा। साथ ही सभी दोषों का जीपीएस लोकेशन सहित रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा, जिससे उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत प्रणाली का नियमित अनुरक्षण सुनिश्चित करते हुए सभी संभावित जोखिमों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के विद्युत खतरे को नजरअंदाज न करें तथा उसकी सूचना तुरंत व्हाट्सएप नंबर 8813999708 पर उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि बिजली सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए डीएचबीवीएन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सुरक्षा मैनुअल एवं सुरक्षा संबंधी वीडियो का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1912 अथवा 1800-180-4334 पर भी दर्ज करा सकते हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
राज्य शहर
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार


