Rewari News:स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 30 एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि प्रदेश सरकार नागरिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
रेवाड़ी। स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि प्रदेश सरकार नागरिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने शुक्रवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा गांव से 30 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस मौके पर बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली मौजूद रहे।
आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ से प्रदेशभर के लिए 40 एएलएस एंबुलेंस को रवाना किया था। इस प्रकार कुल 70 आधुनिक एंबुलेंस प्रदेशवासियों की सेवा के लिए समर्पित की गई हैं। उन्होंने कहा कि नई एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल अथवा गंभीर बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान आवश्यक जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विशेषकर ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
मंत्री आरती सिंह राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पौधारोपण से आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपना फॉर्म जमा नहीं कराया है, वे 14 जुलाई से पहले अवश्य जमा करवाएं। प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा, भाजपा जिला महामंत्री पं. हिमांशु पालीवाल, जिला महासचिव दिनेश टींट, जिला सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया, उप सिविल सर्जन डॉ. भंवर सिंह, सरपंच नरेश यादव सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।