Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कौशल रोजगार संघ शीघ्र ही मुख्य मंत्री से मिलकर अपनी मांगो क़ो लेकर सौंपगा ज्ञापन : गुरदीप तंवर
आज कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के परिसर मे कौशल रोजगार निगम संघ की कार्यकारिणी की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान गुरदीप तंवर ने की l बैठक मे फैसला किया गया की कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर जल्दी ही मुख्य मंत्री नायब सैनी से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा जाएगा l
कुरुक्षेत्र ।आज कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के परिसर मे कौशल रोजगार निगम संघ की कार्यकारिणी की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान गुरदीप तंवर ने की l बैठक मे फैसला किया गया की कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर जल्दी ही मुख्य मंत्री नायब सैनी से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा जाएगा l

उनकी मांगो मे मुख्य रूप से विश्व विद्यालयों मे कार्य रत कौशल रोजगार कर्मचारियों क़ो जल्दी से जल्दी अपनी घोषणा के अनुसार जॉब सिक्योरिटी एक्ट मे शामिल किया जाए ताकि डर के साए मे कार्य कर रहे कर्मचारी सही से काम कर सकें l दूसरा जॉब सिक्योरिटी एक्ट की 14अगस्त 2024 वाली शर्त क़ो बढ़ा कर 31दिसंबर 2025 किया जाए ताकि हरियाणा भर मे लगे लाखों कर्मचारियों क़ो जॉब सिक्योरिटी एक्ट का लाभ मिल सके l तीसरी मांग के बारे मे बताते हुए संघ के प्रधान गुरदीप तंवर ने बताया की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मे कार्यरत कौशल निगम कर्मियों क़ो भी टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मियों की तरह फाइव डे वीक लागू किया जाए क्योंकि हम भी नियमित कर्मचारियों के साथ काम करते हैँ श्रमिक कानून के तहत शनिवार की छुट्टी का हमारा हक़ बनता है l उन्होंने बताया की इन सभी मांगो व अन्य मांगो क़ो लेकर एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ मुख्य मंत्री से शीघ्र ही मिलने का फैसला किया गया है l इस बैठक में संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमे से प्रमुख तौर पर प्रधान महासचिव दिनेश कुमार, रामआसहरे शर्मा, राजीव सैनी, मेजर तंवर, कैंथल, शुखविंदर कादयान, रवि बतान, गुरदेव शर्मा, कलायत शम्भू झा, साहब सिंह पेहवा, विकास कश्यप, पवन सिंह, संदीप सैनी लाडवा, प्रदीप शर्मा, सोनू तामक, रवि, विक्रम सैनी, चीका अजय शर्मा, सोनू जाम्बा, प्रदीप रोड़, प्रवीण कश्यप समशीपुर, गौरव राणा, सोनू मेहला, विनोद गिल, सालिन्दर ज्योतिसार, शुभम कल्याण, सुरेश बेदी, सुखबीर धारीवाल, कमल सैनी, शाहबाद सन्नी मिंटू ग़ुज्जर आदि नेता मौजूद रहे l

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



