Faridabad News: समाधान शिविर में 11 शिकायतें प्राप्त, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। 

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरूवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 11.46.03 PM

सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि आज सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक शिकायतें नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) से संबंधित रहीं। विभागवार प्राप्त शिकायतों के अनुसार एमसीएफ की कुल 5 शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) से संबंधित 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं शिक्षा विभाग (प्राथमिक) की 1, शिक्षा विभाग (माध्यमिक) की 1, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की 1 तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 1 शिकायत प्राप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सीटीएम अंकित कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की पारिवारिक पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्म तिथि का सत्यापन लंबित है अथवा जन्म तिथि से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि है, वे इसके सुधार एवं सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग के संबंधित कार्यालय में संपर्क करें। सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

समाधान शिविर में डीडीपीओ प्रामिन्द्र सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad