Gurugram News: ड्राइवर ने डिवाइडर पर चढ़ा दी बस, हादसा टला

Desh Rojana
On

न्यू गुरुग्राम के अंतर्गत सेक्टर-81 में सोमवार सुबह धारूहेड़ा स्थित आरपीएस स्कूल की बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस का ड्राइवर छात्रों को लेने जा जा रहा था, इसी समय यह हादसा हुआ है।

गुरुग्राम: न्यू गुरुग्राम के अंतर्गत सेक्टर-81 में सोमवार सुबह धारूहेड़ा स्थित आरपीएस स्कूल की बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस का ड्राइवर छात्रों को लेने जा जा रहा था, इसी समय यह हादसा हुआ है।IMG_20260706_204734
 
जानकारी के अनुसार, ड्राइवर के नशे में बस चलाने का आरोप लगा है। राहत की बात ये रही कि हादसे के वक्त बस में कोई छात्र सवार नहीं था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अल्टीमा सोसाइटी के पास गोल चक्कर पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस पलटने की स्थिति बन गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। लोगों ने जब उसे बस से नीचे उतरने को कहा तो वह बस को इसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस हादसे ने शहर में स्कूल बस ड्राइवरों की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है। चूंकि बस छात्रों को लेने जा रही थी, इसलिए उस समय बस में कोई बच्चा नहीं था। अगर बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad