Gurugram News: अब फायर ब्रिगेड भी इस्तेमाल करेगा ट्रीटेड वाटर

सेक्टर-29 में अग्निशमन वाहनों के लिए नए उपचारित जल हाइड्रेंट की शुरुआत

Desh Rojana
On

सतत जल प्रबंधन और पेयजल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-29 में एक नए उपचारित जल (ट्रीटेड वाटर) हाइड्रेंट की शुरुआत की है। इसे जीएमडीए के उपचारित अपशिष्ट जल (ट्रीटेड वेस्ट वाटर) पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिससे अब अग्निशमन विभाग शहर में आग बुझाने के लिए उपचारित जल का उपयोग कर सकेगा।

गुरुग्राम: सतत जल प्रबंधन और पेयजल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-29 में एक नए उपचारित जल (ट्रीटेड वाटर) हाइड्रेंट की शुरुआत की है। इसे जीएमडीए के उपचारित अपशिष्ट जल (ट्रीटेड वेस्ट वाटर) पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिससे अब अग्निशमन विभाग शहर में आग बुझाने के लिए उपचारित जल का उपयोग कर सकेगा। इससे गैर-पेय कार्यों में पीने योग्य पानी के उपयोग पर निर्भरता कम होगी और पेय जल की बचत होगी ।
water
 
सेक्टर 29 क्षेत्र में बिछाई गई उपचारित जल पाइपलाइन के माध्यम से पहले से ही महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली पार्क) में बागवानी और सिंचाई के लिए उपचारित जल उपलब्ध कराया जा रहा है। नए हाइड्रेंट के शुरू होने से अब यही उपचारित जल अग्निशमन वाहनों के लिए भी उपलब्ध होगा, जिससे उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग को और बढ़ावा मिलेगा।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि प्राधिकरण अपने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों से प्राप्त उपचारित अपशिष्ट जल के अधिकतम उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है तथा गैर-पेय उपयोगों के लिए यह आसानी से उपलब्ध होगा । उन्होंने कहा कि अग्निशमन, सिंचाई, निर्माण और औद्योगिक कार्यों में उपचारित जल के उपयोग से उतनी ही मात्रा में पीने योग्य पानी की बचत होगी । इससे प्राकृतिक जल संसाधनों का संरक्षण होता है तथा भूजल पर निर्भरता भी कम होती है।
उन्होंने बताया कि जीएमडीए वर्तमान में अपने विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 243 एमएलडी अपशिष्ट जल का उपचार कर रहा है। इनमें से लगभग 188 एमएलडी उपचारित जल का उपयोग गुरुग्राम में बागवानी, सिंचाई, औद्योगिक उपयोग, निर्माण कार्यों तथा अन्य नगर निगम संबंधी कार्यों में किया जा रहा है।
उपचारित जल के उपयोग को बढ़ाने के लिए जीएमडीए ने सेक्टर-1 से सेक्टर-80 तक लगभग 86 किलोमीटर लंबा उपचारित अपशिष्ट जल पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया है और इसके अलावा 19 किलोमीटर पाइपलाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।यही नहीं, सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक एजेंसियों को उपचारित जल आसानी से उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर उपचारित जल हाइड्रेंट भी स्थापित किए गए हैं। इनमें बेहरामपुर एसटीपी, सेक्टर-66 के निकट सदर्न पेरिफेरल रोड, सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सेक्टर-52 स्थित ताऊ देवीलाल जैव विविधता पार्क, सेक्टर-45 में यूनिटेक साइबर पार्क के सामने तथा अब सेक्टर-29 शामिल हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad