Palwal News : पलवल स्काउटिंग टीम ने युवा सशक्तिकरण दार्जिलिंग शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
पलवल जिले के युवा यूथ डेवलपमेंट कार्यों में हरियाणा का नेतृत्व करेंगे
जिला पलवल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स टीम ने कुर्सांग दार्जिलिंग में आयोजित नेशनल लेवल यूथ डेवलपमेंट लीडरशिप कार्यक्रम में हरियाणा राज्य का नेतृत्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिला पलवल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स टीम ने कुर्सांग दार्जिलिंग में आयोजित नेशनल लेवल यूथ डेवलपमेंट लीडरशिप कार्यक्रम में हरियाणा राज्य का नेतृत्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने बताया टीम लीडर गीता, कविता और विनोद कुमार के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलवाना तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल की टीम के 09 सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी पलवल मामराज रावत के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य का नेतृत्व करते हुए 24 से 28 जून 2026 तक शानदार प्रदर्शन किया है तथा हरियाणा में युवाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में अन्य राज्यों से आए हुए प्रतिनिधियों को बताया है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए हुए युवाओं ने युवा सशक्तिकरण से जुड़े हुए विभिन्न अभियानों के बारे में विशेष रूप से प्रशिक्षण लिया है। हमारे युवा पर्यावरण, विश्व शांति, सांप्रदायिक सद्भाव, यूथ डेवलपमेंट आदि विषयों पर अन्य युवाओं को जागरूक करने का काम करेंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



