Palwal news: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को वर्चुअल माध्यम से करेंगे नागरिक अस्पताल के भवन के नवीनीकरण का उद्घाटन

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश में 325 अमृत सरोवरों तथा स्वास्थ्य विभाग की सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित करेंगे। इसमें पलवल के नागरिक अस्पताल के भवन के नवीनीकरण का उद्घाटन भी शामिल है। यह कार्यक्रम प्रात: 10:00 बजे लघु सचिवालय पलवल के सभागार में आयोजित होगा।

पलवल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश में 325 अमृत सरोवरों तथा स्वास्थ्य विभाग की सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित करेंगे। इसमें पलवल के नागरिक अस्पताल के भवन के नवीनीकरण का उद्घाटन भी शामिल है। यह कार्यक्रम प्रात: 10:00 बजे लघु सचिवालय पलवल के सभागार में आयोजित होगा।
उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-06-30 at 11.33.09 PM

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। सभी अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहें तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad