Nuh Mewat News: बीएलओ गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण कार्य में तेजी लाएं - उपायुक्त अखिल पिलानी

1 लाख 88 हजार 635 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण कार्य पूरा

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटलीकरण का कार्य लगातार प्रगति पर है।

नूंह: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटलीकरण का कार्य लगातार प्रगति पर है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सभी 655 बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा सभी द्वारा निर्वाचन प्रपत्रों का वितरण कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले के कुल 6 लाख 59 हजार 697 मतदाताओं में से 6 लाख 44 हजार 214 मतदाताओं को निर्वाचन प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 97.65 प्रतिशत है। वहीं 1 लाख 88 हजार 635 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण तथा 1 लाख 87 हजार 779 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है।IMG-20260622-WA0034 (1)
 
उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नूंह में 48 हजार 62, फिरोजपुर झिरका में 77 हजार 257 तथा पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में 63 हजार 316 गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि शेष प्रपत्रों के संग्रहण, सत्यापन एवं डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित ईआरओ एवं एसडीएम नियमित रूप से कार्य की समीक्षा करें तथा प्रत्येक बीएलओ की प्रगति पर नजर रखते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad