Palwal News : मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में समाधान शिविर बने समस्याओं के निवारण का प्रभावी माध्यम : नगराधीश

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं।

पलवल। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। b

इन शिविरों में प्रतिदिन नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी तत्परता के साथ उनकी शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सप्ताह सोमवार और बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले इन शिविरों में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

नगराधीश प्रीति रावत ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान किया। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रथम दायित्व आमजन को बेहतर सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डीएसपी नरेंद्र खटाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad