Palwal News : पलवल में 4 और 5 जुलाई को आयोजित करवाई जाएंगी एचटेट परीक्षाएं
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई और रविवार 5 जुलाई को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई और रविवार 5 जुलाई को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। 
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थी शुक्रवार 26 जून सायं से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www bseh.org.in के माध्यम से अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बोर्ड की ओर से बताया कि परीक्षा हेतु प्रवेश-पत्र बाद में जारी किए जाएंगे।
उपायुक्त डा. छिल्लर ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए पलवल जिले में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी तरह जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर, बायोमेट्रिक वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे आदि प्रबंधन सुनिश्चित किए जाएं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर बीएनएस 2023 की धारा 163 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत मजबूत सुरक्षा पहरा भी रहेगा। केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला में 1517 अभ्यर्थी लेवल-1, 3768 अभ्यर्थी लेवल-2 तथा 1988 अभ्यर्थी लेवल-3 की परीक्षा देंगे।
लेवल-वाइज एचटेट परीक्षा कार्यक्रम :
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि लेवल-3 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा 4 जुलाई 2026 को दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक, लेवल-2 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 पीआरटी (प्राइमरी टीचर) परीक्षा 5 जुलाई को दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने, परीक्षा केंद्रों और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। उम्मीदवार बीएसईएच एचटीईटी 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www bseh.org.in और htet.eapplynow.com पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां विभिन्न स्तरों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पलवल जिला में एम.वी.एन. यूनिवर्सिटी औरंगाबाद और एस.एन.डी. पब्लिक स्कूल, सोहना रोड में भी दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट तथा एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, औरंगाबाद को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सत्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, एन.जी.एफ. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल तथा जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल को भी परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एसडीएम हथीन हरिराम, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी मनोज वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।




