Nuh mewat news: 70 वर्षीय महिला से मारपीट व दुष्कर्म के मामलें का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी ।

Desh Rojana
On

जिले के सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और कथित दुष्कर्म के मामलें में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ काला पुत्र असरु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है तथा उससे मामलें के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है । 

नूंह:  जिले के सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और कथित दुष्कर्म के मामलें में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ काला पुत्र असरु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है तथा उससे मामलें के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है । 

WhatsApp Image 2026-06-24 at 10.51.23 PM (1)
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शिकायत के अनुसार घटना के समय पीड़िता का परिवार पुन्हाना क्षेत्र के एक गांव में गया हुआ था और महिला घर पर अकेली थी‌ । दोपहर के समय वह अपनी गाय चराने के लिए जंगल की ओर गई थी, जहां गांव के ही दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया । आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। बाद में ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, जिन्होंने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया । जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मामलें की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामलें से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad