Rewari news: मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए भाजपा कार्यकर्ता: डा. अर्चना गुप्ता
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली
बुधवार को रेवाड़ी में पहली बार प्रवास पर आई भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने काफी जगहों पर स्वागत सत्कार हुआ। नगर कोनसीवास रोड़ स्थित एक कार्यक्रम स्थल में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत और रीढ़ है। जब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करता है और पसीना बहाता है, तभी विधायक और सांसद बनते हैं तथा सरकारें बनती हैं।
रेवाड़ी: बुधवार को रेवाड़ी में पहली बार प्रवास पर आई भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने काफी जगहों पर स्वागत सत्कार हुआ।
.jpeg)
नगर कोनसीवास रोड़ स्थित एक कार्यक्रम स्थल में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत और रीढ़ है। जब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करता है और पसीना बहाता है, तभी विधायक और सांसद बनते हैं तथा सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि अगले 20 साल तक इस क्षेत्र से बीजेपी के सांसद और विधायक बनाने के सभी कार्यकर्ता 2002 और 2024 की एस आई आर की प्रति लेकर लोगों के बीच जाएं। उनको बताए कि किस तरह पिछली सरकारें बनती थीं। डा. अर्चना ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उनको संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी सफलताओं को लगातार बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर मेहनत करनी होगी। इस मंच से आपातकाल को लोकतंत्र का काला दिन बताते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 इंदिरा गांधी ने भारत के संविधान की हत्या की और लोकतंत्र को कुचल दिया था।
.jpeg)
उन्होंने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का मूल आधार मजबूत बूथ है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि ये 12 साल सुशासन, जनकल्याण और विकास की रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुई है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सेतु की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनहित में प्रभावी कार्य कर रही है तथा किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चल रही है जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
डॉ. अर्चना ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
डॉ. अर्चना ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास की जानकारी होनी चाहिए ताकि उन्हें कांग्रेस के काले इतिहास और चरित्र की जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी संविधान बचाओं का भ्रामक प्रचार करें तब युवाओं को यह पता होना चाहिए कि संविधान की असली हत्यारी पार्टी कांग्रेस पार्टी है।
ये रहे उनके कार्यक्रम
- उनका भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने अभिनंदन और स्वागत किया।
- डा. अर्चना गुप्ता ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इनको नमन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का शहर में काफी जगह स्वागत हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक अनिल यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, नसीब अहमद सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की और मोदी-नायब जिंदाबाद, डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाए। अपने ऐसे स्वागत से अभिभूत दिखी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि रेवाड़ी में मिला स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक मजबूत बनाती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग, जनता का विश्वास और मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा प्रदेश के विकास के लिए वह निरंतर कार्य करती रहेंगी।
ब्रह्मगढ़ रेवाड़ी में भी ब्राह्मण समाज ने डॉ. अर्चना का सम्मान किया। व्यापारी वर्ग ने भी डा. अर्चना का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारी वर्ग की समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
डा. अर्चना गुप्ता ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, रेवाडी से विधायक लक्ष्मण यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डा. कृष्ण, जिला प्रभारी नसीब अहमद, नागेन्द्र शर्मा, रेवाडी नगरपरिषद चेयरपर्सन विनिता पीपल, वीर कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश खोला, हुकमचंद, प्रीतम चौहान, रामपाल यादव, धारूहेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण जांगडा, कृष्ण कुमार इंजीनियर चेयरमैन सफाई आयोग आदि मौजूद रहे।




