Hodal palwal news: केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधा रोपण
शहर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने महारानी किशोरी मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कर धरती को हराभरा बनाने का संदेश दिया।इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सती सरोवर पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वंय भी श्रमदान किया और लोगों से भी सफाई अभियान में सार्थक सहयोग करने की अपील की।
होडल: शहर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने महारानी किशोरी मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कर धरती को हराभरा बनाने का संदेश दिया।इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सती सरोवर पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वंय भी श्रमदान किया और लोगों से भी सफाई अभियान में सार्थक सहयोग करने की अपील की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों की बुकलेट लोगों को वितरित कर 90 वर्ष के बुजुर्गों को शाल उठाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन,पलवल से पूर्व विधायक दीपक मंगला ,जिला उपायुक्त यजेंद्र सिंह छिल्लर ,डीएमसी पलवल मनीषा शर्मा भी मौजूद थी।

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होडल के महारानी किशोरी मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में पौधा रोपण किया है क्योंकि हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि धरती को हराभरा बनाया जा सके ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध रहे । कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास,विश्वास और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य किया है। नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ है और देश की सांस्कृतिक विरासत भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लोगों का भरोसा तो बढ़ा है बल्कि दुनिया के अन्य देशों के लोगों का भी भरोसा बढ़ा है। गुर्जर ने कहा कि अमेरिका का बाल्टिक कंसल्ट सर्वे कंपनी द्वारा कहा गया है कि नरेंद्र मोदी दुनिया से सबसे मजबूत और लोकप्रिय प्रधानमंत्री है। यह भारत देश के लोगों के लिए गर्व की बात है। भाजपा सरकार के पिछले 12 वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर,स्वास्थ्य,शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। एक्सप्रेस वे एवं नेशनल हाईवे दुोगुणा हुए है। एयरपोर्ट व मेडिकल कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एमबीबीएस की सीटों में इजाफा किया गया है। एक्सपोर्ट जैसे रक्षा का उत्पादन कई गुणा बढ़ा है। रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन 99 प्रतिशत हुआ है। जिसके चलते 64 प्रतिशत डीजल की खपत कम हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने का कार्य किया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर,केदारनाथ,बनारस मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है। भाजपा सरकार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनहित में फैसला लेते हुए इनकम टैक्स में लोगों को छूट दी गई है। नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत है। नरेंद्र मोदी के हाथों में देश का खजाना सुरक्षित है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित है। इसलिए हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है।




