Faridabad News : इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 9 में हरियाणा ने 13 स्वर्ण पदक 7 रजत और 5 पदक सहित कुल 25 पदक जीते
सीमा भिवानी और निधि रानी रोहतक ने डिस्कस थ्रो इवेंट में कामनवेल्थ गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड अचीव किया और मनप्रीत कौर अम्बाला ने शाट पुट इवेंट में कामनवेल्थ गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया।
सीमा भिवानी और निधि रानी रोहतक ने डिस्कस थ्रो इवेंट में कामनवेल्थ गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड अचीव किया और मनप्रीत कौर अम्बाला ने शाट पुट इवेंट में कामनवेल्थ गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया। दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर शुभकामनाएं दी। 
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (ए एफ आई) के द्वारा 13 जून से 14 जून तक लुधियाना (पंजाब) में पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 2 दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 9 का आयोजन किया गया और इस सीरीज में हरियाणा राज्य से 33 महिला एथलीट खिलाड़ियों ने और 93 पुरुष एथलीट खिलाड़ियों सहित कुल 126 एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदकों की झडी लगाई। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि पुरुष वर्ग में नवीन यादव ने हैमर थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीता और 20 साल आयु वर्ग में साक्षी झज्जर ने हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक विजेता बनकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

About The Author
संबंधित समाचार



