Firozepur Jhirka News: तूफान से उड़ी लोहे की टीन कटकर 12वीं के छात्र की मौत, गांव भोंड में पसरा मातम

फिरोजपुर झिरका में आंधी और तूफान ने विगत कई दिनों से मचाया हुआ है कोहराम।

Desh Rojana
On

फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव भोंड में मंगलवार शाम आए तेज तूफान और आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज हवाओं के कारण उड़ी लोहे की टीन लगने से 12वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव भोंड में मंगलवार शाम आए तेज तूफान और आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज हवाओं के कारण उड़ी लोहे की टीन लगने से 12वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।thunderstorm_1555476288_749x421
जानकारी के अनुसार गांव भोंड निवासी आकिल पुत्र जमशेद मंगलवार शाम अपने घर के बरामदे में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में तेज आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं की वजह से घर के पास लगा लोहे का टीन शेड उखड़कर हवा में उड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उड़ती हुई टीन सीधे आकिल की गर्दन पर लगी, जिससे उसे गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक आकिल 12वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाता था। गांव के लोगों ने बताया कि वह मिलनसार और मेहनती स्वभाव का युवक था। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में गहरा दुख है। मंगलवार शाम आए तेज तूफान से क्षेत्र के कई गांवों में भी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने तथा कमजोर ढांचों, टीन शेड और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad