Palwal/Hathin News: एवीटी स्टाफ हथीन की टीम ने नौमान हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार किया
एवीटी स्टाफ हथीन की टीम ने थाना उटावड क्षेत्र के गांव मलाई में हुए झगड़े और नौमान हत्याकांड के केस में संलिप्त नामजद आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुस्ती निवासी गांव मलाई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
हथीन। एवीटी स्टाफ हथीन की टीम ने थाना उटावड क्षेत्र के गांव मलाई में हुए झगड़े और नौमान हत्याकांड के केस में संलिप्त नामजद आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुस्ती निवासी गांव मलाई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि 13 जून 2026 को शिकायतकर्ता अब्दुल हन्नान निवासी गांव मलाई ने थाना उटावड में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जून की शाम उनकी पुत्रवधू के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज की। जब परिवार के लोग शिकायत करने गए, तो आरोपियों ने रंजिश रखते हुए उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपी लाठी, डंडा, फरसा, सरिया और कुल्हाड़ी जैसे तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में नोमान सहित 6 को गंभीर चोटें आईं। घायलों में से नोमान की इलाज के दौरान 18 जून को मृत्यु हो गई। नोमान की मृत्यु के बाद मुकदमे में धारा हत्या की धारा जोड़ी गई। इस मामले में पूर्व में आरोपी ताहिर और हब्डू को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे अपराध में इस्तेमाल लोहा सरिया और लाठी बरामद की जा चुकी है।
तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी:
मामले में एवीटी स्टाफ हथीन के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद यासिर ने तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य जुटाते हुए नामजद आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुस्ती को नियमानुसार गिरफ्तार किया जिसे झगड़े के दौरान प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद करने के लिए अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



