Narnaul News: युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
नारनौल में मंगलवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस चौकी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
नारनौल: नारनौल में मंगलवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस चौकी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। युवक की पहचान गांव नांगल काठा निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार शहर के सीएसडी कैंटीन के पास एक दुकान पर काम करता था। आज सुबह वह अपने गांव से दुकान पर काम करने के लिए आया था। इसके बाद वह किसी काम से रेलवे स्टेशन की ओर गया था।
बताया जा रहा है कि जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था तो ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका धड़ शरीर से अलग हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे जीआरपी मौके पर पहुंची। जहां से शव को कब्जे में लिया गया। शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त की पहचान नांगल काठा गांव के दीपक के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पता चला कि दीपक अविवाहित था और माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

About The Author
संबंधित समाचार



