Nuh Mewat News: समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम : उपायुक्त अखिल पिलानी
समाधान शिविर में कुल 09 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं।
नूंह: आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अखिल पिलानीे ने आमजन की कुल 09 शिकायतें सुनीं , जिन पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



