Faridabad News: जिला प्रशासन के सहयोग से मिला ईडब्ल्यूएस फ्लैट का कब्जा, लाभार्थी अर्चना कुमारी ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का जताया आभार

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं जिला प्रशासन फरीदाबाद के सतत प्रयासों से एक और पात्र लाभार्थी को राहत मिली है। ईडब्ल्यूएस आवास योजना की लाभार्थी अर्चना कुमारी को उनके आवंटित फ्लैट की चाबी प्राप्त होने पर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा जिला प्रशासन फरीदाबाद के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं जिला प्रशासन फरीदाबाद के सतत प्रयासों से एक और पात्र लाभार्थी को राहत मिली है। ईडब्ल्यूएस आवास योजना की लाभार्थी अर्चना कुमारी को उनके आवंटित फ्लैट की चाबी प्राप्त होने पर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा जिला प्रशासन फरीदाबाद के प्रति आभार व्यक्त किया।

photo 1

अर्चना कुमारी ने बताया कि उन्हें सेक्टर-86 स्थित ओमैक्स हाइट्स में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अंतर्गत फ्लैट आवंटित हुआ था। लंबे समय से फ्लैट का कब्जा मिलने में आ रही कठिनाइयों के कारण उन्होंने अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रखी। जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं बिल्डर से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें उनके आवंटित फ्लैट की चाबी प्राप्त हो गई।

उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को स्थायी आवास मिलने से बड़ी राहत मिली है। यह उनके लिए केवल फ्लैट की चाबी नहीं, बल्कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मिला एक नया आशियाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित पहल के कारण उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका।

अर्चना कुमारी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था विकसित हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन फरीदाबाद, विशेष रूप से उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया तथा इस प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तत्परता और सकारात्मक पहल के कारण उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान संभव हो सका तथा उन्हें अपने आवंटित ईडब्ल्यूएस फ्लैट का कब्जा प्राप्त हुआ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad