Gurugram News: विधायक मुकेश ने सुनी लोगों की शिकायते। अधिकारियों को दिया निर्देश

जलभराव, सीवर जाम, सड़क, सफाई जैसी मूल सुविधाओं से बेहाल शहर

Desh Rojana
On

विधायक मुकेश शर्मा के "जनता दरबार" में लोग समस्याओं की फेहरिस्त लेकर पहुंचे। विधायक शर्मा ने कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक मामले पर संवेदनशीलता के साथ संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गुरुग्राम: विधायक मुकेश शर्मा के "जनता दरबार" में लोग समस्याओं की फेहरिस्त लेकर पहुंचे। विधायक शर्मा ने कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक मामले पर संवेदनशीलता के साथ संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान सड़क, सीवर, जल निकासी, पेयजल, बिजली, सफाई सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर नागरिकों ने अपनी बात विधायक के समक्ष रखी। मुकेश शर्मा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर कई मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए, जबकि अन्य मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

WhatsApp Image 2026-07-11 at 11.09.21 PM
विधायक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी सोच के अनुरूप विधायक कार्यालय में लगातार जनसुनवाई आयोजित की जाती है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान बिना किसी अनावश्यक देरी के सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक आवास एवं कार्यालय पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जिनकी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया जाता है, जबकि अन्य मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है। शर्मा ने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि एक संकल्प है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचे और हर व्यक्ति की समस्या का समय पर समाधान हो, इसी उद्देश्य के साथ वे निरंतर सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad