Nuh Mewat News: गोकशी पर नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो माह में 214 आरोपी गिरफ्तार, 107 मुकदमे दर्ज

Desh Rojana
On

 गोकशी और गोवंश तस्करी के खिलाफ नूंह जिला पुलिस ने अप्रैल से जून 2026 के दौरान व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अवधि में पुलिस ने 107 मुकदमे दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक रही है।

नूंह: गोकशी और गोवंश तस्करी के खिलाफ नूंह जिला पुलिस ने अप्रैल से जून 2026 के दौरान व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अवधि में पुलिस ने 107 मुकदमे दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक रही है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में अप्रैल से जून माह के बीच 51 मामले दर्ज किए गए थे और 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि इस वर्ष 4 अप्रैल से 30 जून तक 107 मुकदमे दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आंकड़ों के अनुसार गोकशी से जुड़े मामलों में दर्ज मुकदमों और गिरफ्तारियों दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

WhatsApp Image 2026-07-11 at 11.11.31 PM
पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 107 मामलों में विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए 207 गाय, 15 बछड़े, 52 सांड, 13 गोवंश की खाल तथा 2865 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इसके अलावा गोवंश की तस्करी और अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे  72 वाहनों को भी जब्त किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर गोकशी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और आरोपियों के खिलाफ नियमित रूप से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोवंश तस्करी से जुड़े मामलों में हाल के समय में कई बार पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन घटनाओं में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि हाल ही में दो पुलिस जवानों की जान भी गई है।  पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोकशी और गोवंश तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे आरोपियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है और उन्हें पुलिस की निगरानी में रखा जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad