Nuh Punhana news: मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का उठाएं लाभ : महादेव पटेल
योजना के तहत सचिव व चेयरमैन ने पात्र को दिया 125000 रुपये का चैक
मार्केट कमेटी पुन्हाना के चेयरमैन महादेव पटेल व सचिव संदीप कुमार द्वारा बुधवार को मार्केट कमेटी के कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत खेती करते हुए अपने हाथ गंवाने वाले तालिम निवासी सिंगार को 125000 रुपये की आर्थिक सहायता का चैक दिया गया। इस दौरान चेयरमैन द्वारा लोगों से योजना का लाभ उठाने की भी अपील की गई।
पुनहाना: मार्केट कमेटी पुन्हाना के चेयरमैन महादेव पटेल व सचिव संदीप कुमार द्वारा बुधवार को मार्केट कमेटी के कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत खेती करते हुए अपने हाथ गंवाने वाले तालिम निवासी सिंगार को 125000 रुपये की आर्थिक सहायता का चैक दिया गया। इस दौरान चेयरमैन द्वारा लोगों से योजना का लाभ उठाने की भी अपील की गई।

चेयरमैन महादेव पटेल ने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना चलाई हुई है। जिसके तहत कृषि कार्य करते समय दुर्घटना हेने पर मार्केट कमेटी द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत तालिम निवासी सिंगार का 11 अप्रैल को क़ृषि कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में हाथ कट जाने पर 125000 रुपये की आर्थिक सहायता की राशि चैक के माध्यम से दी गई है। पीड़ित द्वारा योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया था। योजना के तहत मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये, उंगली काटने पर 37500 व एक अंग कट जाने पर एक लाख 25 हजार रुपये, दो अंग कट जाने पर 187500 रुपये की राशि दी जाती है। योजना के तहत दुर्घटना होने पर इसकी सूचना मार्केट कमेटी कार्यालय को देनी होती है।
किसानों व मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा काफी योजनाएं चलाई हुई हैं। जिसमें से मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना भी एक है। लोगों से अपील है कि किसानी करते समय किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर योजना का लाभ जरूर उठाएं।
महादेव पटेल
चैयरमेन मार्किट कमेटी, पुन्हाना।




