Nuh Mewat news: निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के 1,125 निपुण विद्यार्थियों की माताएं भी हैं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने की पात्र - डीसी नूंह

पात्र महिलाएं मोबाइल ऐप के माध्यम से भी कर सकती हैं ऑनलाइन आवेदन

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में लाडो लक्ष्मी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके जीवन स्तर में सुधार करना तथा परिवार के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

नूंह:उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में लाडो लक्ष्मी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके जीवन स्तर में सुधार करना तथा परिवार के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 9.54.38 PM
उपायुक्त ने बताया कि योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को भी लाभ देने का प्रावधान किया गया है, जिनके बच्चों ने सरकारी विद्यालयों में कक्षा दूसरी, तीसरी एवं चौथी में निपुण हरियाणा मिशन के तहत निर्धारित आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) की दक्षताएं प्राप्त की हैं अथवा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं। इसके अतिरिक्त परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जिला नूंह में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत कक्षा दूसरी से चौथी तक कुल 1,125 विद्यार्थी निपुण घोषित किए गए हैं। इनमें कक्षा दूसरी के 524, कक्षा तीसरी के 289 तथा कक्षा चौथी के 312 विद्यार्थी शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों की माताएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। पात्र महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन बच्चों में पढ़ने, लिखने तथा गणितीय दक्षताओं के विकास की दिशा में एक प्रभावी पहल है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा विद्यालयों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों से जिला नूंह आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को पात्र नहीं माना जाएगा जो पहले से अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही हैं। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग पेंशन, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, बौना भत्ता, कश्मीरी विस्थापित परिवार सहायता योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, अनुसूचित जाति स्वरोजगार योजनाएं तथा अन्य समान वित्तीय सहायता योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।

एफएलएन मानको के आधार पर की जाती है निपुण विद्यार्थियों की पहचान - डॉ. कुसुम मलिक: जिला एफएलएन कॉर्डिनेटर डॉ. कुसुम मलिक ने बताया कि निपुण विद्यार्थियों की पहचान निर्धारित एफएलएन मानकों के आधार पर की गई है। यह प्रोत्साहनात्मक पहल विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, सीखने के प्रति रुचि तथा विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाएगी। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी निपुण बनने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग नूंह द्वारा निपुण हरियाणा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग, शिक्षकों को शैक्षणिक सहयोग, दक्षता आधारित मूल्यांकन तथा विद्यालय स्तर पर सतत अनुवर्ती गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाकर निपुण हरियाणा मिशन के उद्देश्यों को पूर्ण रूप से साकार करना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad