Gurugram news: नरसिंहपुर में हाइवे धंसा, ट्रैफिक डायवर्ट
पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
मंगलवार को मानसून की पहली बरसात ने शासन प्रशासन के हाथ पांव फुला दिए। हालत इतने गंभीर हो गए कि सब इंतजाम धरे रह गए। सबसे अधिक खराब स्थिति एनएच 48 पर रही। देश के बड़े हिस्से को जोड़ने वाले इस हाइवे का एक हिस्सा धंस गया। नरसिंहपुर के पास धंसे हिस्से के कारण हाइवे पर करीब 15 किलोमीटर जाम लग गया।
गुरुग्राम: मंगलवार को मानसून की पहली बरसात ने शासन प्रशासन के हाथ पांव फुला दिए। हालत इतने गंभीर हो गए कि सब इंतजाम धरे रह गए। सबसे अधिक खराब स्थिति एनएच 48 पर रही। देश के बड़े हिस्से को जोड़ने वाले इस हाइवे का एक हिस्सा धंस गया। नरसिंहपुर के पास धंसे हिस्से के कारण हाइवे पर करीब 15 किलोमीटर जाम लग गया। पुलिस के अनुसार दिल्ली से जयपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग नरसिंहपुर के पास (37.800 LHS) मुख्य सड़क मार्ग धस गया है। जिस कारण यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिल्ली की ओर से जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित रूट डायवर्जन किए गए हैं। इसके अनुसार वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि राजीव चौक से बाय मुड़कर एसपीआर का प्रयोग करें। हीरो होंडा चौक से बाय मुड़कर आगे चलकर एसपीआर रोड का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य में स्थान की ओर जाएंगे। दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हुए वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। इस डाइवर्जन के कारण दूसरी प्रमुख सड़कों पर जाम के हालात बने। यहां भी स्थिति धीरे धीरे बेकाबू होने लगी है।

वीवीआईपी एरिया में वाहन धंसे: शहर का सबसे वीवीआईपी एरिया सिविल लाइंस में भी बरसात से हालत बद से बदतर नजर आए। यह वो एरिया है जहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, डीसी उत्तम सिंह, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और दूसरे आला अधिकारी तथा शहर का प्रबुद्ध वर्ग रहता है। यहां पिछले दिनों सीवर लाइन डालकर निगम के ठेकेदार ने सड़क किनारे गड्ढे छोड़ दिए। मंगलवार को जब बरसात आई तो मंत्री नरबीर और डीसी उत्तम सिंह के निवास से महज चंद कदम की दूरी पर ही कई वाहन इन गड्ढों में धंस गए। बरसात के बाद शहर में बिगड़े हालात पर लोग शासन और प्रशासन को जमकर कोस रहे हैं।
.jpeg)

About The Author
संबंधित समाचार



