Faridabad news- नगर निगम का महा सफाई अभियान शुरू, वार्ड-39 सहित बल्लभगढ़ में चला विशेष अभियान

अधिकारियों को दिए निर्देश  अभियान के दौरान प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से सफाई कार्य करवाना करें सुनिश्चित - धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त 

Desh Rojana
On

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर आज शहर में अलग अलग स्थानों पर महा सफाई अभियान की शुरुआत की गई।

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर आज शहर में अलग अलग स्थानों पर महा सफाई अभियान की शुरुआत की गई। IMG-20260708-WA0017अभियान का उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी समय समय पर प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। 
ओल्ड जॉन के जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के मार्गदर्शन में कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार की देखरेख में वार्ड-39, सेक्टर-8 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई कराई गई। साथ ही डिवाइडरों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य भी शुरू कराया गया, ताकि क्षेत्र की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

नगर निगम द्वारा बल्लभगढ़ क्षेत्र के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह के मार्गदर्शन में ऊंचा गांव शिव सेनी धर्मशाला रोड,सेक्टर 58 बापू नगर एरिया में महा सफाई अभियान की शुरुआत की गई, जहां सफाई कर्मचारियों की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य, कचरा उठान एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित कीं।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा कहीं भी कचरा जमा न होने दिया जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad