Palwal News : भारत स्काउट्स गाइड्स ने "पॉलिथीन मुक्त भारत" अभियान चलाया

Desh Rojana
On

ज्ञान दान मंच कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिडूकी के प्रांगण में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स यूनिट के द्वारा पॉलिथीन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

ज्ञान दान मंच कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिडूकी के प्रांगण में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स यूनिट के द्वारा पॉलिथीन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन किया। bb

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु गौड ने बताया कि आज पॉलिथीन विश्व पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है, जो जल, थल व आकाश सभी को प्रदूषित कर रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय पॉलिथीन मुक्त दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को पॉलिथीन से होने वाले पर्यावरण के नुक्सान के बारे में अवगत कराते हुए अपने दैनिक जीवन में पॉलिथीन का प्रयोग न करने का व बाजार जाते समय कपड़े के थैले का प्रयोग करने के प्रति विशेष रूप से शपथ दिलाकर जागरूक किया गया है। 
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रत्येक स्वयंसेवक पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन "यूथ क्लाइमेट चेंज" मुहिम के अंतर्गत भी युवाओं को जागृत कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा ज्ञान दान मंच प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी कराया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता हरि सिंह, राजकुमार स्टाफ सदस्य सरिता यादव, विनीता डागर, शोभा व पुष्पा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad