Faridabad News : नवसंरक्षण ट्रस्ट व ओजस हॉस्पिटल की अनूठी पहल, स्वास्थ्य शिविर में लगा चाइल्ड प्रोटेक्शन कॉर्नर

Desh Rojana
On

समाजसेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से नवसंरक्षण ट्रस्ट द्वारा ओजस हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से मवाई गांव स्थित राजकीय विद्यालय में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। समाजसेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से नवसंरक्षण ट्रस्ट द्वारा ओजस हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से मवाई गांव स्थित राजकीय विद्यालय में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर समाज में समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। cशिविर की विशेष आकर्षण प्रोटेक्शन कॉर्नर एवं सेल्फी प्वाइंट रहा, जहां बच्चों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक अपराधों से संरक्षण सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने पोस्टर, सूचना सामग्री एवं संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तथा बच्चों के प्रति संवेदनशील समाज बनाने का संदेश दिया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता फैलाना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। नवसंरक्षण ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में इसी प्रकार के जनहित कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक आवश्यक सेवाएं एवं जागरूकता पहुंचाई जा सके। नवसंरक्षण ट्रस्ट ने इस सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए ओजस हॉस्पिटल, विद्यालय प्रशासन, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा समाज से बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज