Palwal News : यशिका शर्मा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Desh Rojana
On

यशिका शर्मा ने हरिद्वार में आरजेके फाउंडेशन के तत्वावधान में तीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेते हुए अंडर 10 केटेगरी मे कंपाउंड राउंड मे सर्वश्रेष्ठ परदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।

यशिका शर्मा ने हरिद्वार में आरजेके फाउंडेशन के तत्वावधान में तीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेते हुए अंडर 10 केटेगरी मे कंपाउंड राउंड मे सर्वश्रेष्ठ परदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। a

उनके पिता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यशिका पिछले लगभग एक वर्ष से श्री दिनबंधु सर छोटू राम स्टेडियम, घुघेरा पलवल में कोच दीपक अहलावत के मार्गदर्शन में तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास कर रही है। अपनी मेहनत और लगन से विभिन्न जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि यशिका आगामी राष्ट्रीय एवं सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही है। जितेंद्र शर्मा ने खेल मंत्री गौरव गौतम का धन्यवाद किया, जिन्होंने पलवल जिले के खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छे कोचों की नियुक्तियां की हुई है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध है कि बच्चों के लिए खेल का सामान और मूलभूल सुविधाओं का भी समयानुसार ध्यान रखा जाए। उन्होंने पलवल की जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को खेलो के लिए प्रोहत्साहित करे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad