Hathin Palwal news: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हथीन की अनाज मंडी में किया पौधारोपण और चलाया स्वच्छता अभियान
सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को रहे समर्पित : कृष्णपाल गुर्जर
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनजागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को हथीन की अनाज मंडी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा स्वच्छता अभियान में शामिल होकर आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
हथीन: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनजागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को हथीन की अनाज मंडी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा स्वच्छता अभियान में शामिल होकर आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इसके उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट वितरित की तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
.jpeg)
कार्यक्रम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने अनाज मंडी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और आमजन को अपने घर, कार्यस्थल तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक जनआंदोलन है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों की रोकथाम होती है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और अनुशासन का भी विकास होता है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और देश के समग्र विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर, केहर सिंह रावत, विधायक हथीन मौहम्मद इस्राइल के सुपुत्र एजाज खान, सुमित राजपूत, मार्किट कमेटी हथीन के चेयरमैन हरजीत डागर, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम हरिराम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।




