Palwal News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया के नागरिकों को योग से जोड़ने का किया काम, बोले केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

योग को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

Desh Rojana
On

पलवल की बृज भूमि उस समय योगमय हो गई जब रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में हुआ।


पलवल।
पलवल की बृज भूमि उस समय योगमय हो गई जब रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में हुआ। हरियाणा आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन तथा जिला आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में केंद्र सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और दीप प्रज्जवलित कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास किया। a

इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। जिला आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में कोलकाता में आयोजित राष्ट्र स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य आतिथ्य में हरियाणा प्रदेश के जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के संदेश का प्रसारण भी किया गया।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नागरिकों को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को एक दिन की नहीं बल्कि दैनिक आदत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया के लोगों को योग से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है।

मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर ने युवाओं से योग को जीवन में अपनाकर ‘नशामुक्त भारत-नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाने का एक वैश्विक अभियान है। आज जब पूरी दुनिया तनाव, भागदौड़, अनियमित जीवनशैली और अनेक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रही है, तब योग एक ऐसा माध्यम बनकर उभरा है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज की आधुनिक जीवनशैली ने हमें अनेक सुविधाएं तो दी हैं, लेकिन इसके साथ-साथ कई चुनौतियां भी सामने आई हैं। तनाव, अवसाद, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग, अनिद्रा और मानसिक असंतुलन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेष रूप से युवाओं में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अत्यधिक निर्भरता के कारण शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। ऐसे समय में योग एक प्रभावी समाधान के रूप में सामने आया है।

योग में है विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखना ही वास्तविक शक्ति : केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने योग की शक्ति को महसूस किया। उस कठिन समय में योग और प्राणायाम ने लाखों लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान किया। योग ने हमें यह सिखाया कि विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखना ही वास्तविक शक्ति है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad