Palwal News : भुडेर बने विधानसभा की मांग को लेकर पंचायत आयोजित, ग्रामीणों ने दिया एकमत समर्थन

Desh Rojana
On

जैन्दापुर गाँव में भुडेर बने विधानसभा की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में जैन्दापुर गाँव के सम्मानित बुजुर्गों, पंचों, सरपंचों, युवा साथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस जनहित की मांग का एकमत होकर समर्थन किया।

जैन्दापुर गाँव में भुडेर बने विधानसभा की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में जैन्दापुर गाँव के सम्मानित बुजुर्गों, पंचों, सरपंचों, युवा साथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस जनहित की मांग का एकमत होकर समर्थन किया। ff

पंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पिछले परिसीमन के दौरान क्षेत्र के अनेक गाँवों को उनके प्राकृतिक एवं सामाजिक जुड़ाव से अलग कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के विकास और जनप्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसलिए भुडेर बने विधानसभा की मांग क्षेत्र की जनता की भावनाओं और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इस अवसर पर टहरकी गाँव की सम्मानित सरदारी, किशोरपुर गाँव की सम्मानित सरदारी तथा दोनों गाँवों के युवा साथियों ने भी पंचायत में पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। सभी वक्ताओं ने क्षेत्र के लोगों से एकजुट होकर इस मांग को मजबूत करने का आह्वान किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad